‘सरोकारों के आइने में स्त्री’ वि‍षय पर गोष्‍ठी 21 को

नई दि‍ल्‍ली: ‘अंजना: एक  विचार मंच’ की ओर से 21 अप्रैल, 2012 को शाम 5.00 बजे से रात 9.00 बजे तक हिन्‍दी भवन (बेसमेंट), नई दि‍ल्‍ली में स्त्री-विमर्श पर एक महत्वपूर्ण सभा ‘सरोकारों के आइने में स्त्री’ का आयोजन कि‍या जा रहा है। इसकी अध्‍यक्षता रमणिका गुप्ता करेंगी और मुख्य अतिथि मैत्रेयी पुष्पा होंगी। विशेष सान्निध्य डॉ. कमल कुमार और गीताश्री को होगा।

आज की नारी की महत्वाकांक्षाएं क्या हैं? पुरुष से वह कैसा समीकरण रखना चाहती है? नए समीकरणों में परिवार, समाज व सम्‍बंधों का प्रारूप क्या है? स्वतंत्र नारी का समाज निर्माण में क्या योगदान है? इन तमाम सवालों पर वि‍चार-वि‍मर्श होगा। इसके अतिरिक्त स्त्री विमर्श से जुड़ी कुछ सशक्त कविताएँ का पाठ होगा। कार्यक्रम के  अंत में उपस्थित श्रोतागण के प्रश्नोत्तर भी होंगे।

प्रस्‍तुति‍ : प्रेमचंद सहजवाला, अध्यक्ष ‘अंजना: एक विचार मंच’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>