नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पचास वर्ष के थे। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती तोमर का रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे निधन हो गया। वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें चार दिन पहले बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्हें दिल का दौरा पड़ा और फिर स्थिति खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। रविवार को उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नही जा सका। उनका अंतिम संस्कार 21 मार्च को लोधी कालोनी स्थित शमशान घाट पर सुबह 10.30 बजे किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 27 दिसम्बर, 1960 में जन्मे तोमर हिंदी पत्रकारिता में संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सत्रह साल की उम्र में एक छोटे शहर के बड़े अखबार से उन्होंने जिंदगी शुरू की और जल्दी ही मुंबई आदि में धक्के खाने के बाद दिल्ली पहुंच गए। यूनीवार्ता, जनसत्ता बीबीसी हिंदी, रीडिफ समाचार सेवा, पायनियर, आजतक, जी टीवी, स्टार प्लस, एनडीटीवी, होम टीवी, जैन टीवी और दैनिक भास्कर के अलावा कई देशी-विदेशी अखबारों के लिए अंदर और बाहर रह कर काम किया।
फीचर सेवा शब्दार्थ की स्थापना 1993 में की और बाद में इसे समाचार सेवा डेटलाइन इंडिया बनाया। फिर डेटलाइन इंडिया को वेबसाइट बनाई।



पत्रकारिता के बहादूर सिपाही को मेरा सलाम।
आलोक जी को विनम्र श्रद्धांजलि…न जाने क्यों आज धर्मेंद्र की फिल्म सत्यकाम की शिद्दत के साथ याद आ रही है…
जय हिंद…
Aai kisi ki yaad to aati chali gai…
jalne ki lalak le ki patanga pada raha
aaya jo sneh deep me baati chali gai.
Bhai lagta hai hamaari duaon me asar na raha varna is tarah….
itni jaldi………..
patrkarita jagat ka vo sipahee jisne …. kai tv show ko apni kalam se nayi uuchayee aur desh ke gambheer mamlon ko janta ke samne bahduri se rakhne ka kaam kiya hai ……………………..
……………. ab comupter ji lock kaise kiya jayega?