रामवि‍लास शर्मा जन्‍मशती आयोजन 22 को

नई दि‍ल्‍ली : सुप्रसिद्ध आलोचक डॉक्‍टर रामविलास शर्मा(1912-2000) की जन्‍मशती के अवसर पर जन संस्‍कृति‍ मंच की ओर से 22 जुलाई, 2012 को साहित्य अकादमी सभागार, रवीन्द्र भवन, नई दि‍ल्‍ली में सुबह 10 बजे से वि‍शेष आयोजन कि‍या जा रहा है। कार्यक्रम में बीज वक्तव्य प्रोफेसर मैनेजर पाण्डेय का होगा।

पहला सत्र का वि‍षय है- साम्राज्यवाद-विरोधी आलोचक रामविलास शर्मा। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार करेंगे। प्रोफेसर रविभूषण और प्रोफेसर मुरली मनोहर प्रसाद सिंह परि‍चर्चा में भाग लेंगे।

दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इसका वि‍षय है- हिन्दी आलोचना में साम्राज्यवाद विरोध का समकालीन सन्दर्भ। इस सत्र की अध्‍यक्षता वरि‍ष्‍ठ आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी करेंगे। प्रोफेसर अवधेश प्रधान और प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी परि‍चर्चा में भाग लेंगे।

One comment on “रामवि‍लास शर्मा जन्‍मशती आयोजन 22 को

  1. पोस्ट की प्रतीक्षा रहेगी तब..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>