नई दिल्ली : प्रवासी हिन्दी लेखकों का तीन दिवसीय सम्मेलन 10 फरवरी को शुरू होगा। इसमें ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और सऊदी अरब से करीब 15 प्रवासी लेखक भाग लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कथा यूके और यमुनानगर, डीएवी गर्ल्स कालेज मिलकर यह आयोजन कर रहे हैं। 10 फरवरी को प्रवासी कथा सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार राजेन्द्र यादव मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन 12 फरवरी तक चलेगा।


Recent Comments