नई दिल्ली : आलोचक देवीशंकर अवस्थी की स्मृति में 5 अप्रैल, 2012 की शाम 5.30 बजे साहित्य अकादेमी सभागार, रवीन्द्र भवन, फिरोजशाह मार्ग, नई दिल्ली में ‘आलोचना और भारतीयता’ विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्षता नित्यानन्द तिवारी करेंगे और जितेन्द्र श्रीवास्तव को उनकी पुस्तक ‘आलोचना का मानुष-मर्म’ के लिये सोलहवाँ ‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ दिया जायेगा।
इस अवसर पर राधावल्लभ त्रिपाठी और सुधीर चन्द्र के व्याख्यान होंगे और जितेन्द्र श्रीवास्तव वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम का संचालन अशोक वाजपेयी करेंगे।


Recent Comments